अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयपाल सिंह यादव पिपलौदा के घर में हुई चोरी। जयपाल सिंह द्वारा बताया गया की चोर 90 तोला सोना और 20 लाख रुपए चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि बीती रात 12:00 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान करीबन 2 बजे चोर राशि चुरा ले गए। फिलहाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
0 Comments