ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के मेजर कॉलोनी निवासी शिवनाथ यादव की पुत्री विनीता यादव ने लगाई फांसी। पिता शिवनाथ ने बताया की विनीता यादव 24 वर्ष की थी और नर्सिंग कर रही थी। श्याम को सभी लोग खाना खा कर अपने कमरों में सो गए थे। जब सुबह विनीता के कमरे में जाकर देखा तो विनीता का शव पंखे से झूल रहा था। उसी दौरान पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की सुसाइड करने का खुलासा नहीं हुआ है।
Tags
Gwalior