लंबे समय से फरार पारदी बदमाशों को गिरफ्तार करने में कैंट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शेरू पारदी और लंबा पार्टी नाम के ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर 75 हजार का इनाम भी घोषित था। जिसके चलते यह दोनों बदमाश पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। तो वहीं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि इन दोनों ही बदमाशों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर रखे थे।
0 Comments