शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री का सरकारी अस्पताल में हुआ निधन

मध्‍य प्रदेश: पूर्व सीएम शिवराज सिंह की 'बेटी' की मौत, सरकारी अस्‍पताल में तोड़ा दम
शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री का गुरुवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। भारती गुरुवार को डॉक्टर को दिखाने पहुंची थी। जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई तबीयत बिगड़ते देख उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
                   बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे।
पुत्री की मौत की खबर सुनते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिके अस्पताल पहुंच गए। तो वही शिवराज सिंह ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और रात में ही वह विदिशा पहुंचे, शिवराज को भावुक देख उनके साथियों ने सांत्वना दी। भारती वर्मा के पति रविंद्र वर्मा की माने तो भारती काफी समय से बीमार चल रही थी। इसी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भारती को गोद लिया था। तभी से भारती, उनके सुंदर सेवा आश्रम में रह रही थी। हाल ही में मई 2018 में भारतीय वर्मा का रविंद्र वर्मा से विवाह हुआ था और पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण निधन हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form