 |
Cycle Yatra |
अशोकनगर शहर में आज साईकिल को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोक नगर विधायक जजपाल जज्जी ने अपनी स्वेच्छा निधि के द्वारा एक क्लब का गठन किया। जो अशोकनगर शहर में साइकिल को बढ़ावा देगी। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जजपाल जज्जी के अलावा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार और पछाड़ ग्रुप के लोगों ने ये कार्यक्रम किया। तुलसी सरोवर के पास आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने साइकिल चला कर शहर का भ्रमण किया और लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय यह है कि करीब 3 साल पहले अशोकनगर में कुछ सामाजिक कार्य करने के लिए कुछ लोगों ने पछाड़ा ग्रुप का गठन किया था। जिसके बाद पूर्व में पछाड़ पार्क का निर्माण किया गया था। बीते 1 माह से हर श्रमदान का काम चल रहा था। पछाड़ ग्रुप युवाओं का कहना है कि समाज में साइकिल के प्रति जागरूकता लाने के लिए साइकिल रैली निकाली। तो वही इस कार्यक्रम मैं विधायक जसपाल जज्जी ने बताया कि अगर सामूहिक तौर पर बहुत सारे लोग एक साथ साइकिल चलाते हैं। तो इसका समाज में अच्छा असर पड़ेगा और लोग छोटे-छोटे मामलों के लिए मोटरसाइकिल और वाहनों का उपयोग करते हैं उसकी जगह साइकिल का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने घोषणा, की वो और उनका स्टाफ सप्ताह में एक बार साइकिल से ही यात्रा किया करेगा। जिससे लोगों में साइकिल के प्रतीक जागरूकता बढ़ेगी।