गुना-शिवपुरी सांसद Dr. K.P. Yadav ने अशोकनगर ब्रिज के निर्माण पर की बैठक

गुना-शिवपुरी सांसद Dr. K.P. Yadav
गुना शिवपुरी के भाजपाई सांसद Dr. Kp Yadav ने अशोकनगर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन  किया। जिसमें अशोकनगर जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी  और शहर के  गण-जन लोगों के साथ अशोकनगर कांग्रेस  विधायक जजपाल जज्जी भी शामिल रहे। सांसद श्री यादव ने Ashoknagar शहर में बनने वाले अंडर ब्रिज में हो रही देरी को लेकर, इस बैठक का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान रेलवे के अधिकारियों से ब्रिज का कार्य समय पर संपन्न न होने की जानकारी ली। तो वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टेंडर न निकलने के कारण काम अटका हुआ है। तो वही सांसद यादव ने कहा कि जल्द से जल्द इस काम को समाप्त किया जाए। इसी मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष जसपाल सिंह जज्जी ने पूर्व में हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा हुये काम बताने लगे। तो वहीं सांसद यादव ने कहां की वे और उनकी पार्टी द्वारा किए गए काम को भी बता सकते हैं। लेकिन पहले जो काम हुए हैं, उनकी जगह अब काम क्या किये जाएं इन पर चर्चा की जाए तो बेहतर रहेगा। हालांकि इसके बाद विधायक और सांसद दोनों ने तय किया है कि अगले 15 दिनों में ब्रिज के लिए राशि का इंतजाम कैसे किया जाए इस बात के लिए अधिकारियों के साथ बैठकर कि जाएगी।

1 Comments

Previous Post Next Post

Contact Form