नित्यानंद आश्रम के बाबा नर्मदा नंद महाराज पर हुआ केस दर्ज

Sant Narmandananda Maharaj
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक अजीब मामला सामने आया है। रविवार को नित्यानंद आश्रम के बाबा नर्मदा नंद महाराज आश्रम में चल रहे गणपति यज्ञ के दौरान स्वाहा नहीं बोलने पर नाराज हो गए और भूदेव पंडित को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के मुताबिक नित्यानंद आश्रम मैं 5 दिन तक चलने वाला गणपति यज्ञ का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है।  रविवार की सुबह भूदेव पंडित शुभम मेहता मंत्र पढ़ रहे थे। तो वहीं अन्य पंडित आहुति दे रहे थे। इस दौरान मंत्र पढ़ने के बाद स्वाहा नहीं बोलने पर संत नर्मदा नंद महाराज ने भूदेव शुभम को फटकार लगाई, तो वह असंग से उठ गए। इसके बाद उन्होंने अंकित को मंत्र पढ़ने की बात कहीं, जिसके बाद बाबा नर्मदा नंद ने पंडित शुभम को चांटा मार दिया। शुभम ने इसे पूरे समाज का अपमान बताते हुए नर्मदा नंद महाराज के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं इस मामले की जानकारी कर्मकांड ब्राह्मण के पदाधिकारियों को हुई तो सभी ने नाराजगी जताई साथ ही दीनदयाल नगर के थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि हमेशा विवादों में घिरे नर्मदा नंद बाबा अब इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन आश्रम से जुड़े उनके भक्तों का कहना है की यज्ञ में शुभम मंत्रों का सही उच्चारण नहीं कर रहा था तो बाबा ने उसको समझाया था। लेकिन थप्पड़ मारा नहीं था। इधर पुलिस ने शिवम के साथ मारपीट के मामले में ब्राह्मण संगठनों की शिकायत पर संत नर्मदा नंद महाराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form