देश में मंगलवार देर रात यानी बुधवार तड़के 3 घंटे तक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण मंगलवार देर रात 1:31 पर शुरू होगा। यह आंशिक ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह 3:00 बजे नजर आएगा जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढक जाएगा। चंद्रमा पर यह आंशिक ग्रहण बुधवार सुबह 4:29 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के चलते आज शाम 4:00 बजे से चारों धामों के कपाट बंद हो जाएंगे।