RBI अपने सरप्लस रिजर्व में से 1.76 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार को देगा। आरबीआई के 84 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।
इस फैसले से सरकार को सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी लाने में मदद मिलेगी। गवर्नर शक्ति कांत दास की अध्यक्षता में आरबीआई बोर्ड ने सोमवार को 1,76,051 करोड़ रुपए केंद्र सरकार को देने की मंजूरी दी।
सिफारिश पूर्व गवर्नर विमल जालान की अध्यक्षता वाली समिति ने की थी।
RBI द्वारा भेजे गए 1.76 लख करोड़ से आम आदमी को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे..
RBI ने केंद्र सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपए सरप्लस फंड ट्रांसफर करने का फैसला किया है। एक्सपर्ट की मानें तो इससे आम आदमी को कई फायदे मिलने वाले हैं।
जैसे इससे लोगों की नौकरियां नहीं जाएंगी। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को मोटा मुनाफा मिलेगा। म्यूच्यूअल फंड के निवेशकों को फायदा होगा। सरप्लस गैस होने पर बैंक सस्ता कर्ज देते हैं।
तो इससे सस्ते कर्ज मिलेंगे। साथ ही घर खरीदारों को भी राहत मिल सकती है।
Tags
Desh or Pradesh