सबसे अधिक कमाई के मामले में Hollywood अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन का नाम इस बार भी फोर्ब्स की सूची में पहले स्थान पर है। उन्होंने साल 2018 में भी इस सूची में पहला स्थान हासिल किया था। पिछले साल उनकी कमाई लगभग 400 करोड़ थी। तो इस साल की कमाई 400 करोड़ से भी अधिक होने की शंका है। तो वही मार्डन फैमिली स्टार सोफिया वर्गेरा ने इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। हैरानी की तो यह बात है कि इस सूची में Bollywood के किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री का नाम शामिल नहीं है।