Madhya Pradesh : धार के पास गणपति घाट पर हादसा, 6 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

धार। राऊ-खलघाट फोलरेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में प्रारंभिक तौर पर 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं।बताया जात है कि ट्रॉला आरजे 08 एयू 1654 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे तीन वाहन और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
Madhya Pradesh : धार के पास गणपति घाट पर हादसा, 6 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

इस भीषण हादसे में दो महिला, 2 पुरुष और 2 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। पहले मृतक सहित 22 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी।बताया जा रहा है कि Indore की तरफ से आ रहा ट्रॉले ने पहले आगे चल रही वैन जिसके बाद स्विफ्ट Car व Tata Magic को टक्कर मारी। इस घटना में बाइक सवार भी चपेट में आया।
बताया जा रहा है कि Bike पर एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई थी जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है। नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को Refer कर दिया गया है बताया जा रहा है कि सभी को इस घटना में अधिक चोट लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर के कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। साथ ही Dharmpuri विधायक पाची लाल मेडा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर के सभी निजी अस्पतालों को सहकार्यता (help) करने को कहा नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।

घटना के दौरान एकमात्र Doctor होने से लोग नाराज हुए हालांकि Dr. Sanjay Patidar द्वारा मरीजों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया था वहीं कुछ देर बाद Medical ऑफिसर ब्रह्म राज कौशल भी मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने अपने वाहन से घायल को निजी अस्पताल भिजवाया

घायलों में 2 बच्चों की अधिक स्थिति नाजुक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य घायलों को नगर के निजी और Indore अस्पताल भेजा गया।

बताया जाता है कि धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश घाट पर इस हादसे से यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार गणपति घाट से लेकर वाहन करीब 2 KM तक Car को दबाकर आगे जाकर ढाबे के पास जाकर रुका। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल इस दौरान रहा।

लोगों के अनुसार इस मौके पर प्रशासन की लापरवाही देखी गई है। Police प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी है।
Madhya Pradesh : धार के पास गणपति घाट पर हादसा, 6 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल
Madhya Pradesh : धार के पास गणपति घाट पर हादसा, 6 लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form