कृषि मंत्री SACHIN YADAV ने कहा- 20 लाख किसानों का कर्ज माफ, साढ़े बारह लाख की सूची तैयार

कृषि मंत्री SACHIN YADAV ने कहा- 20 लाख किसानों का कर्ज माफ, साढ़े बारह लाख की सूची तैयार
Way2newsmp.com

Bhopal : पिछले 7 महीनों में Sarkaar वादे के मुताबिक 20 लाख किसानों का कर्जा माफ कर चुकी है। साढ़े बारह लाख कृषकों की कर्जमाफी की सूची तैयार है, जिसके अनुसार जल्दी ही कृषकों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इन कृषकों को-UPDATED Bank समेत अन्य बैंकों के चालू खाताधारक किसान शामिल हैं। कृषि मंत्री Sachin Yadav का दावा है कि देश में इकलौती M.P. की ऐसी Sarkaar है जो इतने बड़े पैमाने पर कृषकों की कर्जमाफी कर रही है।

इससे पहले केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही इसी तरह किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया गया था। Yadav का कहना है कि प्रदेश की Kamalnath सरकार का जनता से जो वादा था उसे पूरा किया। इसी दिशा में आगे काम चल रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री Shivaraj Singh Chouhan ने कृषकों से जो वादा किया था कि उनका 50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया जाएगा, पिछले 15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही लेकिन किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ।
इसलिए प्रदेश की Kamalnath सरकार की कर्जमाफी को लेकर जो भी सवाल कर रहे हैं उन्हें वास्तविकता ज्ञात होना चाहिए। हम पिछले 15 साल में जो भी गड़बड़ी हुई हैं उनकी जांच करा रहे हैं। इसी तारतम्य में 2 साल पहले तक कृषि विकास की दर 34 फीसदी तक बता दी गई। इससे पहले भी कमोबेश यही स्थिति रही।

कृषि विकास के जारी आंकड़ों की जांच कराएंगे :कृषि मंत्री Yadav का कहना है कि दो साल पहले तक कृषि विकास दर 34 प्रतिशत तक होने के जो दावे किए जा रहे थे, उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं आ जाएगा। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रदेश में अतिवृष्टि की वजह से इस साल प्रदेश की कृषि विकास दर सिमट कर 4.85 प्रतिशत तक रह गई है, जिसके 10 फीसदी तक ही बढ़ने के आसार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form