16 April News, 16 अप्रैल की ताजा खबर कोरोना से लड़ने के लिए सरकार ने उठाए कुछ कदम
आयकर विभाग ने 1 सप्ताह में 10 लाख लोगों को जारी किया ₹4,250 करोड़ का टैक्स रिफंड
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि आयकर विभाग ने एक सप्ताह में 10.2 लाख करदाताओं को कुल ₹4,250 करोड़ का टैक्स रिफंड जारी कर दिया है। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले हफ्ते आयकर विभाग को ₹5 लाख तक का पेंडिंग टैक्स रिफंड तत्काल जारी करने का निर्देश दिया था।
यमुना घाट पर इकट्ठा हुए मज़दूरों के रहने-खाने की व्यवस्था कर दी गई है: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा, "यमुना घाट पर मज़दूर इकट्ठा हुए...उनके लिए रहने-खाने की व्यवस्था कर दी है...उन्हें तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं।" उन्होंने कहा, "लोग इतने गरीब हैं...कई लोगों को सरकारी इंतज़ाम का पता ही नहीं चलता...थैंक यू मीडिया...ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए...हर गरीब तक सरकारी इंतज़ाम पहुंचाएंगे।"
बांद्रा में मज़दूरों की भीड़ जमा होने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
बांद्रा (महाराष्ट्र) में मज़दूरों की भीड़ इकट्ठी होने के मामले में विनय दुबे नामक सामाजिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। विनय ने 12 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर लिखा था, “सरकार को आखिरी चेतावनी…यह वीडियो महाराष्ट्र में फंसे हर इंसान तक पहुंचाएं जो अपने गांव/घर वापस जाना चाहता है।"
आरोग्य सेतु बना सबसे तेज़ 5 करोड़ डाउनलोड्स वाला ऐप, पोकेमॉन गो को पछाड़ा
भारत का कोरोना वायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु दुनिया में सबसे तेज़ 5 करोड़ डाउनलोड्स वाला ऐप बन गया है और यह आंकड़ा इसने 13 दिन में छुआ है। इसके 1.1 करोड़ डाउनलोड्स मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे डाउनलोड करने की गुज़ारिश के बाद हुए। इससे पहले 'पोकेमॉन गो' के 19 दिन में 5 करोड़ डाउनलोड्स थे।