ऐतिहासिक पर्यटक स्थल एवं मध्य प्रदेश का इतिहास

बुंदेला और मुगल शिल्पकला का बेजोड़ नमूना पेश करता ओरछा का जहांगीर महल
बुंदेला और मुगल शिल्पकला का बेजोड़ नमूना पेश करता ओरछा का जहांगीर महल
मध्यप्रदेश का इतिहास
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थान ओरछा में स्थित जहांगीर महल झांसी से करीब 16 किमी दूर बेतवा नदी के किनारे स्थित है। इसे हिंदू राजा वीर सिंह ने 1518 में अपने खास मित्र जहांगीर (सलीम) के लिए बनवाया था। ये महल बुंदेला और मुगल शिल्पकला का एक बेजोड़ नमूना है। इसमें पत्थरों पर बनी नक्काशी इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। महल में 236 कमरे हैं, जो संगमरमर से बने हैं। यहां पर भूल भुलैया भी है।

मध्यप्रदेश का पर्यटक स्थल
प्रकृति ने रीवा के 430 फीट ऊंचे क्योटी जलप्रपात को इंद्रधनुषी रंग में रंगा
मानसून के मौसम में बारिश के साथ ही मध्य प्रदेश के रीवा स्थित क्योटी जलप्रपात में प्रकृति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। महाना नदी पर बने क्योटी जलप्रपात में बारिश के बाद प्रकृति ने इंद्रधुनषी रंग बिखेर दिया। जिसने इस खूबसूरत जगह की सुंदरता में चार चांद लगा दिया। 430 फीट ऊंचा यह झरना देश का 24वां सबसे ऊंचा प्रपात है। इसके अलावा रीवा में ही प्रदेश का सबसे ऊंचा बहुती प्रपात भी है।
दिल्ली का तीसरा हिंदू मंदिर
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है अक्षरधाम
दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। कॉमनवेल्थ खेलगांव के पास 100 एकड़ जमीन पर बने इस मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर भी कहा जाता है। इसमें 10,000 साल पुरानी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को दर्शाया गया है। स्वामीनारायण अक्षरधाम परिसर का निर्माण 11,000 कारीगरों और हजारों बीएपीएस स्वयंसेवकों ने बनाया था। इसे बनाने में लगभग 5 साल का समय लगा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form