6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS| बादाम खाने के 6 हेल्थी फायदे!

6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS

बादाम खाने के 6 हेल्थी फायदे!
बादाम खाने के 6 हेल्थी फायदे!

अधिकांश लोग मुट्ठी भर बादाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं क्योंकि बादाम में मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आज हम आपको बादाम खाने से होने वाले महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Content Table
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
  • BOOSTS BRAIN POWE 
  • SLEEP INDUCING PROPERTIES
  • AIDS WEIGHT LOSS
  • SUPPORT HEART HEALTH
  • DIABETES MANAGEMENT
  • LOWER CHOLESTEROL
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
BOOSTS BRAIN POWER

BOOSTS BRAIN POWER
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट दिमाग की सेहत के लिए अच्छा होता है और त्वचा को कोमल रखता है। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको तनाव से तो बचाते ही हैं साथ ही उम्र बढ़ने पर होने वाली बीमारियों और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
SLEEP INDUCING PROPERTIES

SLEEP INDUCING PROPERTIES
बादाम आपकी नींद को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं। बादाम मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जिससे आपकी मसल्स रिलेक्स हो जाती हैं और अच्छी नींद आती है। बहुत से अध्ययन इस बात की ओर इशारा करते हैं कि जब शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम होता है तो रात में नींद आने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
AIDS WEIGHT LOSS

AIDS WEIGHT LOSS
बादाम को वजन घटाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। बादाम में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट पेट को लंबे समय तक भरे रहने का एहसास दिलाता है, जिससे आपको भूख नहीं लगती है और आप कम खाते हैं। बादाम में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो इन कब्स की क्रेविंग को कम करने में मदद करते हैं। इससे आपका मन काट खाने को नहीं करता और वजन कम हो जाता है।
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
SUPPORT HEART HEALTH

SUPPORT HEART HEALTH
बादाम हार्ट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति दिन में 5 बादाम खाता है तो उसमें हार्ट अटैक का खतरा 50% तक कम हो जाता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
DIABETES MANAGEMENT

DIABETES MANAGEMENT
बादाम में हाई फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर होता है इसलिए डायबिटीज में बादाम खाने से क्या फायदा होता है। डायबिटीज के 25-38% मरीजों में मैग्नीशियम की कमी होती हैं। इस कमी को बादाम खाकर पूरा किया जा सकता है। शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ने से ब्लड शुगर लेवल में भी सुधार होता है।
6 HEALTHY REASONS TO EAT MORE ALMONDS
LOWER CHOLESTEROL

LOWER CHOLESTEROL
बादाम कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बेस्ट फूड है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि बादाम खाने से शरीर में "खराब" कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। स्नैक्स के लिए वेंडिंग मशीन पर निर्भर होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अपने साथ बादाम का एक पैकेट जरूर रखें। जब भी स्नैक्स खाने का मन करें बादाम खाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form