मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
सबसे ज्यादा बुरे हालात होशंगाबाद जिले का है। नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर है। दो दर्जन से भी ज्यादा इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी, धार और इंदौर समेत 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश बांधों/डैमों के गेट खोले गए
✦ तवा डैम के सभी 13 गेट खोले गए
✦ इंदिरा सागर के 22 गेट खोले गए
✦ ओंकारेश्वर में 23 में से 21 गेट खोले गए
✦ राजघाट 18 में से 14 गेट खोले गए
✦ बरगी के 21 में से 17 गेट खोले गए
✦ मंडला, पेंच बांध के सभी गेट खोले गए हैं
✦ भोपाल में भदभदा के 4 और कलियासोत के 5 गेट खोले गए
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर और आगर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश में बाढ़ से हालात बिगड़े, खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर लौटे
प्रदेश के नौ जिलों के 394 से अधिक गांवों में बाढ़ से हालात खराब हैं। होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन में हालात और ही खराब नजर आ रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए एयरफोर्स से हेलिकॉप्टर मांगे गए हैं। शनिवार शाम खराब मौसम के कारण दो हेलिकॉप्टर्स को वापस लौटना पड़ा। अब रविवार सुबह ही हेलिकॉप्टर आने की उम्मीद है। प्रशासन ने सेना से भी मदद मांगी है।
भोपाल की इंडस कॉलोनी में घुसा कलियासोत नदी का पानी, कई लोग फंसे
मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण सभी नदी और नाले उफान हैं। भोपाल में बाढ़ के कारण बावड़िया कला इलाके की इंडस एम्पायर पार्क में कॉलोनी में कलियासोत नदी का पानी घुस गया। इलाके में 7 फीट तक पानी भर जाने से कई घरों की पहली मंजिल डूब गई। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। देर रात 5 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
![]() |
अगले 48 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी |

Tags
India