MS Dhoni Retirement from International Cricket की 12 प्रमुख खबरें

MS Dhoni Retirement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
MS Dhoni announced his retirement from international cricket
MS Dhoni announced his retirement from international cricket 
 उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।'

 News Table 
  1. महेंद्र सिंह धोनी के करियर की दिलचस्प बातें
  2. MS धोनी के करियर की वो उपलब्धियां जो उन्हें बनाती हैं 'सर्वश्रेष्ठ'
  3. कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियां
  4. क्रिकेट के मैदान पर धोनी के वो रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं
  5. धोनी को किसने सिखाया हेलिकॉप्टर शॉट, जो बन गया माही का ट्रेड मार्क
  6. ICC की तीन बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी
  7. एम एस धौनी के रिटायरमेंट पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कही ये बात
  8. IPL के इतिहास में 100 से ज्यादा कैच लपकने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रैना
  9. धोनी रिटायरमेंट: तेंदुलकर ने ऐसे दी पूर्व भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं
  10. न कोई है, न कोई था, न कोई होगा धोनी जैसाः सहवाग
  11. धोनी के संन्‍यास पर कोहली का दिल छूने वाला पोस्‍ट
  12. माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो, जिसका गवाह विश्व बनेगा: हेमंत सोरेन

महेंद्र सिंह धोनी के करियर की दिलचस्प बातें
• धोनी ने 2006 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था।
• माही दुनिया में इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाए।
• धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
• वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में उन्होंने जिस बल्ले से विजयी शॉट खेला था, वह 72 लाख रुपए में बिका था।
MS Dhoni retirement: MS Dhoni, the man who led India to two World ...
MS Dhoni retirement: MS Dhoni, the man who led India to two World ...

MS धोनी के करियर की वो उपलब्धियां जो उन्हें बनाती हैं 'सर्वश्रेष्ठ'
✔ धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किये हैं।
✔ धोनी वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
✔ एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
✔ महेंद्र सिंह धोनी को महान कप्तान और फिनिशर के अलावा महान विकेटकीपर के तौर पर भी याद रखा जाएगा।

कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियां
• 1 क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011), 1 टी-20 वर्ल्ड कप (2007), 1 चैम्पियंस ट्रॉफी (2013)
• 2 चैम्पियंस लीग टी-20 खिताब (2010, 2014)
• 3 आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018)
• 10,773 वनडे रन, विकेट के पीछे 444 शिकार
• 4,876 टेस्ट रन, विकेट के पीछे 294 शिकार
• 1,617 टी-20 इंटरनेशनल रन, विकेट के पीछे 91 शिकार



क्रिकेट के मैदान पर धोनी के वो रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं
▶ वनडे क्रिकेट में 6 वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, (4164) रन (47.32) के औसत के साथ।
▶ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाला भारतीय विकेटकीपर (294)।
▶ (183 रन नाबाद) विश्व के किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर।
▶ विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाला विकेटकीपर (123)।

धोनी को किसने सिखाया हेलिकॉप्टर शॉट, जो बन गया माही का ट्रेड मार्क
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट दुनिया में हिट है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें ये शॉट किसने सिखाया था। दरअसल, धोनी के बचपन के दोस्त संतोष लाल ने उन्हें हेलिकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया था। माही और संतोष बचपन से ही एक साथ क्रिकेट खेलते थे।

ICC की तीन बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 'कैप्टन कूल' इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ICC की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ICC वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और ICC चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुकी है।



एम एस धौनी के रिटायरमेंट पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कही ये बात
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एम एस धोनी ने शनिवार की शाम को अपने रिटायरमेंट की बात कह कर सबको चौंका दिया। इसके बाद दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी उन्हें ट्वीट कर शुभकानाएं दी हैं। गंभीर ने लिखा, 'टीम-ए' से लेकर 'टीम इंडिया तक के हम लोगों के सफर पर कई सवाल उठे, कई कॉमा लगे, कई बार अलग-अलग अंदाज में लोगों ने आवाज उठाई। आज तुमने इस चैप्टर को बंद कर दिया।

IPL के इतिहास में 100 से ज्यादा कैच लपकने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रैना
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सुरेश रैना का रिकॉर्ड शानदार रहा है। रैना जितनी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं उतनी ही अच्छी फील्डिंग भी करते हैं। IPL के इतिहास में टीम इंडिया के 'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। रैना लीग में 100 से ज्यादा कैच लपकने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रैना ने 193 मैच में 102 कैच अपने खाते में दर्ज किए हैं।

धोनी रिटायरमेंट: तेंदुलकर ने ऐसे दी पूर्व भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं
Your contribution to Indian cricket has been immense,
@msdhoni. Winning the 2011 World Cup together has been the best moment of my life. Wishing you and your family all the very best for your 2nd innings.

धोनी रिटायरमेंट: तेंदुलकर ने ऐसे दी पूर्व भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं
क्रिकेट लवर्स के लिए शनिवार का दिन काफी निराशाजनक रहा। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी के सन्यास लेने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विट कर आने वाले भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सचिन ने कैप्शन में लिखा- भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी रहा है, 2011 के विश्व कप को एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा।

न कोई है, न कोई था, न कोई होगा धोनी जैसाः सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'धोनी जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा। खिलाड़ी आते-जाते रहते हैं, लेकिन उनके जैसा शांत शख्स कोई भी नहीं होगा। धोनी लोगों से ऐसे जुड़ते हैं जैसे वो उनके फैमिली मेंबर हैं।'



धोनी के संन्‍यास पर कोहली का दिल छूने वाला पोस्‍ट
भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्‍व विजेता बनाने वाले एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस बीच भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने धोनी के संन्‍यास पर दिल छूने वाली बात कही है। कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'एक दिन हर क्रिकेटर को अपना सफर खत्‍म करना है, लेकिन जब कोई  इतने करीब होकर इसकी घोषणा करता है तो, आप अधिक भावुक हो जाते हैं। आपने देश के लिए जो किया, वो हमेशा सभी के दिल में रहेगा।'

माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो, जिसका गवाह विश्व बनेगा: हेमंत सोरेन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो, जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। BCCI से अपील है कि माही का फेयरवेल मैच कराया जाए, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form