5 इंडियन टीवी शो जो आपको
नॉस्टैल्जिक कर देते हैं
EVERGREEN SHOWS
हम में से ज्यादातर ने 80 के दशक के मध्य और 90 के दशक के लोकप्रिय टीवी शोज को देखा या उनके बारे में सुना है, जो मुख्य रूप से दूरदर्शन पर आते थे। हालांकि, केबल टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं की शुरुआत के बाद अब हमारे पास अन्य लोकप्रिय शो देखने का विकल्प भी है। यहां उन 5 लोकप्रिय टीवी शोज का जिक्र है जिन्हें आपने अपने शुरुआती वर्षों के दौरान देखा था और इनसे जुड़ी यादें आपको उदास कर देती हैं।
मालगुडी डेज
आरके नारायण का लघु कहानी संग्रह मालगुडी डेज टीवी का हिट शो था, जिसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में फिल्माया गया। इसे शंकर नाग ने निर्देशित किया था। शो के स्केच आरके नारायण के भाई आरके लक्ष्मण ने बनाये थे। इस सीराज का हर एपिसोड एक सबक सिखाता था और पूरा परिवार टीवी शो को साथ बैठकर देखा था।
रामायण और महाभारत
90 के हिट शोज का जिक्र भारत के दो महाकाव्यों रामायण और महाभारत के उल्लेख के बिना अधूरा है, जो आज भी हिट हैं। इन शोज ने परिवार के हर शख्स को टीवी सेट्स से चिपका दिया। इन्हें हर उम्र का व्यक्ति देखता था और आनंद लेता था ये सीरीज इतनी हिट थी कि कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान, रामायण को फिर से टेलीकास्ट किया गया और इस वक्त भी इसे दर्शकों की प्रशंसा मिली।
रंगोली
रविवार का दिन मतलब रंगोली का दिन हुआ करता था। हर रविवार सुबह प्रसारित होने वाली रंगोली एक इंडियन म्यूजिकल टीवी सीरीज थी, जो न केवल भारत में, बल्कि मध्य-पूर्व और अमेरिका में भी लोकप्रिय थी, जहां लाखों भारतीय रहते हैं। शो की होस्ट हेमा मालिनी थी, जो सीरीज में टेलिकास्ट होने वाले ज्यादातर गानों का इतिहास और उनसे जुड़ी कहानियां बताया करती थीं।
विक्रम और बेताल
भारतीय लोक कथाओं की सीरीज के रूप में विकसित इस शो की पटकथा ने सभी को मोहित कर दिया था। इस सीरीज में राजा विक्रम द्वारा बेताल के शव को ले जाने की कहानी थी, जो रास्ते में उसे एक कहानी सुनाता था। ये सीरीज़ किताब बेताल पच्चीसी पर आधारित है जो 11 वीं शताब्दी के कश्मीरी कवि सोमदेव भट्ट द्वारा लिखी गई थी।

शक्तिमान
हर किसी के लिए यह सर्वाधिक लोकप्रिय शोज में से एक है। खास तौर पर नाइन्टीज के किड्स को दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुआ 'शक्तिमान' आज तक याद है। 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक इस शो के 450 एपिसोड प्रसारित हुए, जो अपने प्लॉट के लिए फेमस था, जिसमें हीरो दुनिया को सभी बुरी चीजों से बचाने की कोशिश करता है।
Tags
Entertainment