-->
yrDJooVjUUVjPPmgydgdYJNMEAXQXw13gYAIRnOQ
Bookmark

कंगना की PM से अपील, 'अखंड भारत के तहत सभी फिल्म इंडस्ट्रीज को साथ लाएं'

 वैन या रूम का गेट बंद होते ही हीरो अपने गुप्तांग दिखाते हैं: कंगना

एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद कंगना ने पायल का समर्थन किया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'पायल घोष ने जो कहा है, बहुत सारे बड़े हीरो ने मेरे साथ भी यही काम किया है, जैसे कि रूम या वैन का गेट बंद होते ही अपने गुप्तांग दिखाना या किसी पार्टी में डांस करते हुए आपके मुंह में जीभ ले जाना। काम के लिए घर पर आना और फिर आपके साथ जबरदस्ती करना।'

कंगना की PM से अपील, 'अखंड भारत के तहत सभी फिल्म इंडस्ट्रीज को साथ लाएं'

कंगना रनौत ने ट्वीट कर पीएम मोदी से खास अपील की है। उन्होंने लिखा, 'फिल्मों में पूरे देश को एकजुट करने की ताकत होती है। मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि सभी इंडस्ट्रीज को साथ लेकर आएं, जिनकी अपनी विशिष्ट पहचान तो अलग रहे लेकिन सामूहिक पहचान एक हो। अखंड भारत के तहत ये किया जाना चाहिए, फिर आप देखिए कैसे हम इस फिल्म इंडस्ट्री को पूरी दुनिया में नंबर-1 बनाते हैं।'

कंगना बोलीं- मुझे मुंबई को Pok नहीं सीरिया कहना चाहिए था

कंगना रनौत के मुताबिक उन्हें मुंबई को Pok नहीं सीरिया कहना चाहिए था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने कहा कि मुझे मुंबई सुरक्षित नहीं लगती तो मुझे अपशब्द कहे गए, मेरा ऑफिस तोड़ दिया गया। मुझे लिंच करने की कोशिश की गई। मैंने पीओके कहा था, लेकिन मुझे लगता है मुझे सीरिया कहना चाहिए था क्योंकि जब राहुल गांधी ने भारत की तुलना सीरिया से की थी तो न ही उन्हें लिंच किया गया और न ही उनका घर तोड़ा गया।'


नेपोटिज्म पर बोलीं उर्मिला मातोंडकर, मुंबई से होने के बाद भी बहुत झेला

कंगना के साथ बहस को लेकर सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा, 'ये शब्द जिसे नेपोटिज्म कहते हैं, अगर मैं इस बारे में बोलना शुरू करूं तो मुझे कुछ घंटों तक बात करनी पड़ेगी। मुम्बई से होने के बावजूद मैंने बहुत झेला है। उस साल कोई 16-17 लड़कियां लॉन्च हुई थीं और, जिसमें आठ या नौ किसी किसी की बेटी थी।


अनुराग कश्यप के समर्थन में आईं तापसी, कहा- 'तुम सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो'

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू अनुराग के सपोर्ट में सामने आई हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम पर अनुराग के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम मेरे दोस्त, सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो। तुम्हारे एक नए आर्ट पीस के सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी। तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं बेहद शक्तिशाली और सार्थक होती हैं।'


कॉन्फिडेंस बूस्ट करने के लिए शेम्पेन पीती थीं कंगना: अनुराग कश्यप

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि कंगना रनौत अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए शेम्पेन पीती थीं। अनुराग ने एक इंटरव्यू में कहा, 'क्वीन की शूटिंग के दौरान कंगना शेम्पेन पीती थीं। मैंने अपनी आंखों से देखा है। वो ऐसा नहीं कह सकतीं कि उन्हें किसी ने फोर्स किया था। उससे पहले क्या हुआ मुझे नहीं पता, लेकिन मेरे सामने तो उन्हें कभी किसी ने फोर्स नहीं किया था।'

जानें कौन हैं पायल घोष जिन्होंने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

पायल घोष ने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक अनुराग ने उनका यौन शोषण किया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अनुराग कश्यप पर यह गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि, पायल ने हिन्दी, साउथ और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। पायल ने 2017 में आई फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में परेश रावल और ऋषि कपूर लीड रोल में थे।


यौन शोषण के आरोप पर बोले अनुराग, 'अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं'

एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं सब बेबुनियाद हैं। अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतजार है।'


यौन शोषण के आरोप पर कंगना बोलीं- अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद कंगना रनौत ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने पायल को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ट्वीट किया, 'तुम अपनी शिकायत मुझे मेल कर सकती हो। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले को देखेगा।'

अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप, PM से मांगी मदद

निर्देशक अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अनुराग ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया।' पायल ने पीएम मोदी और PMO के ट्विटर एकाउंट पर टैग करते हुए आगे लिखा- 'कृपया इस पर एक्शन लें और देश को दिखाए इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान, मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए।'


एक समय था जब रवि किशन गांजा पिया करते थे, दुनिया जानती है: अनुराग कश्यप

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा, 'रवि किशन को मैं बहुत समय से जनता हूं। उन्होंने मेरी फिल्म मुक्काबाज में काम भी किया था। वो भी गांजा पिया करते थे। इस बारे में सब जानते हैं। दुनिया जानती है। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ना जनता हो कि रवि किशन गांजा पिया करते थे। उन्होंने अब छोड़ दिया होगा क्योंकि अब वो एक मंत्री बन गए हैं। लेकिन क्या आप इस बात को ड्रग्स के इस्तेमाल में जोड़ेंगे?'

Post a Comment

Post a Comment