एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बैल बॉटम' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक विमान भी खड़ा है। एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अक्षय के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर उनके फैंस को सरप्राइज दिया है। एक्टर के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में 1980 का दशक दिखाया जाएगा। इसमें अक्षय एक एजेंट का रोल निभा रहे हैं।
Tags
Entertainment