अगर हम साउथ इंडियन फूड की बात करें तो उपमा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ब्रेकफास्ट हैं। केवल साउथ इंडिया ही नहीं, अब यह पूरे भारत में बनाया जाता है और सुबह के पहले भोजन यानी नाश्ते के रूप में पसंद किया जाता है। यह केवल डिलिशियस ही नहीं बल्कि हेल्दी भी है। उपमा बनाने में सूजी, चावल का आटा, गेहूं का आटा, इस्तेमाल होता है। इसे ओट्स से भी बनाया जा सकता है। यहां उपमा के 8 स्वास्थ्य लाभों के बारे में बात की जा रही है।
यह धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है
आपकी बॉडी उपमा को धीरे-धीरे डाइजेस्ट करती है। इसका फायदा ये है कि आपको लंबे टाइम तक भूख नहीं लगती। इसलिए आपको किसी भी तरह के स्नैक या खाने की जरूरत नहीं पड़ती।
आपको एनर्जेटिक बनाता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात से सहमत है कि उपमा आपको एनर्जेटिक बनाए रखना है। इसके अलावा अगर आप इसमें कुछ सब्जियां मिला देते है तो आप इससे कुछ फाइबर भी हासिल कर सकते हैं।
किडनी के लिए बेहतर
सूजी में मौजूद पोटेशियम वाले पदार्थ आपकी किडनी के लिए फायदेमंद हैं। यह आपकी किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर बनाता है।
दिल के लिए अच्छा
सूजी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स इसे दिल के लिए अच्छा बनाते हैं। इसमें मौजूद सेलेनियम पदार्थ आपके इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे हैं।
वेजिटेबल्स
आमतौर पर प्याज, टमाटर, आलू उपमा में ऐड किए जाते हैं। आप इसमें हरी मटर के साथ ही दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं। इससे आपको अपने खाने में विटामिन और मिनरल्स ऐड करने में मदद मिलती है और ये उपमा को ज्यादा न्यूट्रिशन बनाता है।
हड्डियों के लिए अच्छा
सूजी में मौजूद मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे मिनरल्स इसे नर्व सिस्टम और हड्डियों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
आयरन और नट्स
सूजी आयरन का अच्छा सोर्स हैं, जो एनीमिया से बचाता है। इसके साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। आप इसमें मूंगफली और काजू जैसे नट्स भी ऐड कर सकते हैं। ये न केवल इसे टेस्टी बनाना, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी बढ़ा देगा।