-->
yrDJooVjUUVjPPmgydgdYJNMEAXQXw13gYAIRnOQ
Bookmark

WHY EVERYBODY LOVES A BLAZER?

 एक, सही ब्लेजर आपका स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है। एक सही ब्लेजर आपके बोरिंग दिन को इंटरेस्टिंग बना सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ब्लेजर चुनते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कैम्ब्रिज की रोइंग टीम के पहली बार पहने जाने से लेकर एक नौसैनिक जहाज के कप्तान तक, ब्लेजर कहां से आया? हालांकि इस शैली के आविष्कार को चिह्नित करने वाली कोई निश्चित घटना नहीं हैं, फिर भी इससे जुड़ी कई कहानियां प्रचलित हैं।

इवोल्यूशन

ब्लेजर पहली बार 19वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था। उस समय ब्लेजर थाई लेंथ और डबल ब्रेस्टेड होते थे। साथ ही उनकी स्लीव्स पर बनारस के बटन होते थे। उस समय ब्लेजर मुख्य रूप से काले और नीले रंग में उपलब्ध होते थे। अब ब्लेजर व्हाइट कलर में और अगल-अलग फैब्रिक में भी उपलब्ध होते हैं।

ब्लेजर क्या होता है?

ब्लेजर न तो एक सूट जैकेट है और न ही एक स्पोर्ट्स जैकेट हैं। कुछ लोग इसे "स्मार्ट कैजुअल" कहते हैं। आप इसे ट्राउजर और डेनिम पेंट के साथ पहन सकते हैं। ऑफिस के अलावा ब्लेजर को पार्टियों और शादियों में भी पहना जा सकता है। ब्लेजर चुनते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।


साइज

एक ब्लेजर के साथ आप जो सबसे खराब चीज कर सकते हैं, वह है इसे गलत तरीके से पहनना। ब्लेजर की फिटिंग अच्छे से करवाएं, लेकिन ब्लेजर बहुत तंग नहीं होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है, कि ब्लेजर को पीठ का 80% हिस्सा कवर करना चाहिए। बहुत से लोग छोटे ब्लेजर पहनना पसंद करते हैं, लेकिन छोटे ब्लेजर पहनने से बचें।


स्लीव्स

ब्लेजर की स्लीव्स में से आपकी शर्ट की कफ्स दिखनी चाहिए। ब्लेजर चुनते समय ब्लेजर को अपनी लॉन्ग स्लीव शर्ट के साथ पहनकर देखें।


कॉलर गैप का ध्यान रखें

अगर आपके ब्लेजर के कॉलर और शर्ट के कॉलर में गैप आ रहा है तो इसका साफ मतलब है कि आपके ब्लेजर की फिटिंग सही नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो जल्दी से अपने ब्लेजर की फिटिंग कराएं।


फैब्रिक और स्टाइल

आपको सिंगल ब्रेस्टेड और डबल ब्रेस्टड ब्लेजर में से कौन सा लेना चाहिए? यह इस बात पर निर्भर करता है, कि आप इसे कब पहनना चाहेंगे। डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर बेहद फॉर्मल लगता है, जबकि सिंगल ब्रेस्टेड ब्लेजर को डेट, शादी, दोस्तों के साथ डिनर या फिर किसी स्पोर्ट्स डांट में भी पहना जा सकता है। आप वूल, ट्वीड, कॉटन द्वील, लिनेन और वेलवेट फैब्रिक से बने ब्लेजर चुन सकते हैं। द्वीप और लिनेन ब्लेजर को किसी भी चीज के साथ टीमअप किया जा सकता है, और इसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। आपके वॉर्डरोब में एक फिटेड ब्लेजर जरूर होना चाहिए।


Post a Comment

Post a Comment