NUTRITION

संतरा
संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत हैं। विटामिन सी एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और शरीर में डैमेज सेल्स को रिपेयर करने के साथ-साथ फ्री रेडिकल्स से लड़ती है। संतरा शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती भी देता है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं।
चकोतरा
संतरे की तहर चकोतरा भी लोगों में रोग प्रतिरोधी क्षमता पैदा करने में सहायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें सूक्ष्म मात्रा में साइट्रिक एसिड भी पाया जाता हैं, जो इसके स्वाद और उपयोगिता को बढ़ाता है। इसके सेवन से भूरव कम लगती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
ब्लूबेरीज
ब्लूबेरीज में कैलोरी बहुत कम होती हैं। ब्लूबेरीज में प्राकृतिक एंटीहिस्टामाइन होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी और जुरवाम में भी राहत मिलती है। ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, जिससे सेहत अच्छी रहती है।
सेब
सेब के छिलके में क्वेरसेटिन, एक प्रकार का फ्लेवोनोइड होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। एक सेब एक दिन वास्तव में डॉक्टर को दूर रख सकता है! इसे छिलके और इसके सभी फाइटोन्यूट्रिएंट्स के साथ खाएं।
नाशपाती
क्या आप जानते हैं कि नाशपाती में विटामिन सी होती है? बहुत सारे फाइबर और पोटेशियम के अलावा, इनके छिलके में एंटी इंफ्लेमेटरी फ्लेवोन डड होते हैं, इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
Post a Comment