LEGENDS
लॉकडाउन के दौरान देश की कई अजीमुश्शान हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च को सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन का आदेश दे दिया था। इस दौरान हमने पिछले कई मशहूर हस्तियों को खो दिया।
SP BALASUBRAHMANYAM
JUNE 4,1946-SEPTEMBER 25, 2020
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन 25 सितंबर को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ। वह एक महीने से COVID-19 से लड़ रहे थे। SPAB के से नाम मशहूर बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए MGM हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, लिहाजा, उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती किया गया। आरिवरी, मौत से उनकी मुलाकात हो गयी।
PRANAB MUKHERJEE
DECEMBER 11,1935 - AUGUST 31, 2020
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 31 अगस्त को अंतिम सांस ली। कुछ रोज पहले ही उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। 10 अगस्त को उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी से पहले उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी। सर्जरी के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
NISHIKANT KAMAT
17 JUNE, 1970 - AUGUST 17, 2020
फिल्म निर्माता निशिकांत कामत का निधन 17 अगस्त की शाम करीब 4.24 बजे हुआ। 50 वर्षीय निशिकांत ने दृश्यम, फोर्स और मदारी जैसी बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया था। वह बीते 2 साल से लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थे। हैदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
PANDIT JASRAJ
JANUARY 28, 1930 - AUGUST 17, 2020
संगीत की महान हस्ती पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अपने घर में अंतिम सांस ली। करीब 80 साल के करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड जीते। उनके शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों से कई फिल्में और फिल्मों के साउंडट्रैक बनाए गए हैं।
CHETAN CHAUHAN
JULY 21, 1947 - AUGUST 16, 2020
पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के ओहदे पर थे। किडनी फेल होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
SAROJ KHAN
NOVEMBER 22, 1948 - JULY 3, 2020
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन 3 जुलाई को हुआ। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। 20 जून को सांस फूलने की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
SUSHANT SINGH RAJPUT
JANUARY 21, 1986 - JUNE 14, 2020
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत को काई पो चे!, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी, जो 24 जुलाई 2020 को एक लोकप्रिय 0TT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।
RISHI KAPOOR
SEPTEMBER 4, 1952 - APRIL 30, 2020
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता शरद कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ। रोमांटिक किरदार के लिए मशहूर ऋषि कपूर की एक्टिंग की दुनिया में दूसरी पारी बेहद शानदार रही। 'मेरा नाम जोकर' से लेकर '102 नॉट आउट' तक उन्होंने कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया।
IRRFAN KHAN
JAN 7, 1967 APRIL 29, 2020
पद्मश्री विजेता इरफान खान भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक थे। 29 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। कोलन कैंसर से पीड़ित इरफान खान को 28 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। वह हाल के वर्षों में ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक थे।
CHIRANJEEVI SARJA
OCTOBER 17,1984-JUNE 7, 2020
लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन 7 जून को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से हुआ। उन्होंने चिरु, सिंगा और अम्मा आई लव यू जैसी फिल्मों में काम किया था। चिरंजीवी के अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।
WAJID KHAN
JULY 10,1977 - JUNE 1, 2020
वॉन्टेड, दबंग और एक था टाइगर जैसी फिल्मों के सिंगर और कंपोजर वाजिद खान का निधन 1 जून को हुआ। वाजिद खान की किडनी में इंफेक्शन हो गया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गयी। बाद में वह कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे, आखिरकार, कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।