WORLD Heart Day
The Beat of Your Life
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज क्या है?
कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (CVD) शब्द हृदय की किसी भी बीमारी, मस्तिष्क की कोई भी वैस्कुलर डिजीज या रक्त वाहिकाओं से जुड़ी किसी भी बीमारी के लिए इस्तेमाल होता है।
CVD के कारण कितने लोग मारे जाते हैं?
17.9 Million every year
WH0 के अनुसार दुनियाभर में हर साल 17.9 मिलियन से ज्यादा लोग CID से मरते हैं। 5 में से 4 CVD मौतें दिल के दौरे और स्ट्रोक के कारण होती हैं, जिनमें से एक-तिहाई मौतें समय से पहले 70 साल से कम उम्र के लोगों की होती हैं।
सीवीडी रिस्क फैक्टर
कोरोनरी हृदय रोग और स्ट्रोक से जुड़े कई रिस्क फैक्टर हैं।
मॉडिफाएबल रिस्क फैक्टर हैं
शारीरिक निष्क्रियता
तंबाकू का उपयोग
अनहेल्दी डाइट
कोलेस्ट्रॉल
बढ़ा हुआ रक्तचाप
मोटापा और अधिक वजन
नॉन-मॉडिफाएबल रिस्क फैक्टर
फैमिली हिस्ट्री
मधुमेह
अपना रिस्क फैक्टर जानें
अपने डॉक्टर के पास जाएं और कुछ सामान्य चेकअप कराएं
ब्लड शुगर लेवल
हाई ब्लड शुगर लेवल मधुमेह का संकेत हो सकता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों में से 60% लोगों की मौत का कारण CVD बनता है। अगर यह बिना इलाज के छोड़ दिया जाता है और इलाज नहीं कराया जाता है, तो यह आपको हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम में डाल सकता है।
ब्लड प्रेशर
उच्च रक्तचाप CVD के लिए सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है। इसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसमें आम तौर पर कोई चेतावनी वाले संकेत या लक्षण नहीं नजर आते हैं। कई लोग तो जान भी नहीं पाते हैं, कि उन्हें ये परेशानी है।
DID YOU KNOW?
1. कोलेस्ट्रॉल हर साल करीब 40 लाख लोगों की मौत की वजह बनता है। अपने डॉक्टर के पास जाए और उन्हें अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल के साथ ही अपने वजन और BMI को मापने के लिए कहे। तब वो आपके CVD रिस्क पर सलाह देने में सक्षम होंगे, ताकि आप अपने हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
2. अपने लोकल डॉक्टर से कॉर्डियो पल्मोनरी रीसक्सिनेशन (CPR)के बारे में जानकारी लें, ताकि आप दिल के दौरे आने पर किसी की मदद कर सकें। अगर आपको शक हैं, कि परिवार के किसी सदस्य को दिल का दौरा या स्ट्रोक पड़ा है तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
Post a Comment