वो अज्ञात तथ्य, जो हर भारतीय को जानना चाहिए।
फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस
भारत में 1,55,015 डाकघरों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। एक डाकघर औसतन 7,175 लोगों की आबादी के लिए काम करता है। श्रीनगर की डल झील में बने फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन अगस्त 2011 हुआ में था। यह दुनिया का एकमात्र फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस है।
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड
हिमाचल प्रदेश के चैल में 2,444 मीटर की ऊंचाई पर चैल क्रिकेट ग्राउंड है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है। इसे 1893 में बनाया गया था और यह चैल सैन्य स्कूल का एक हिस्सा है।
चंद्रमा पर पानी
सितंबर 2009 में भारत के चंद्रयान-1 ने अपने मून मिनरलॉजी मैप के जरिए पहली बार चंद्रमा पर पानी का पता लगाया था।
अंग्रेजी बोलने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश
संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद अंग्रेजी बोलने में भारत दूसरे स्थान पर है। यहां लगभग 125 मिलियन लोग अंग्रेजी बोल लेते हैं, जो हमारी आबादी का 10% है। आने वाले सालों में इस आंकड़े के बढ़ने की उम्मीद है।
नेशनल ड्रिंक ऑफ इंडिया
स्वादिष्ट मसाला चाय में मसालों के साथ चाय की पत्तियां होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि चाय का भारत में 5,000 से ज्यादा वर्षों का इतिहास है। भारतीय हर साल 837,000 टन चाय की खपत करते हैं।
शाकाहारियों की सबसे बड़ी संख्या
धार्मिक कारणों, व्यक्तिगत पसंद या इन दोनों की वजह से 20-40% भारतीय शाकाहारी हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वेजिटेरियन फ्रेंडली देश हैं।