Indian cricketers' nicknames
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर को उनके प्रशंसक 'क्रिकेट का भगवान कहते हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से दर्शकों ने उन्हें मास्टर ब्लास्टर नाम दिया था। कमेंटेटर्स ने उन्हें "लिटिल मास्टर' कहना शुरू कर दिया, जबकि उनके साथी उन्हें 'पाजी' कहाते हैं। क्या आप जानते हैं कि सचिन को उनके दोस्तों ने तेंदल्या' और 'तानिया' नाम दिया था।
विराट कोहली
एक युवा खिलाड़ी के रूप में विराट कोहली हष्ट-पुष्ट थे। बड़े कान, छोटे बाल और गोल-मटोल गालों की वजह से वो चंपक के प्यारे खरगोश की तरह लगते थे। दिल्ली में उनके एक कोच ने उन्हें चीकू नाम दिया था।
रोहित शर्मा
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के तीन उपनाम हैं। उन्हें 'रो' कहा जाता है, जो उनके नाम का संक्षिप्त रूप है। हिटिंग कौशल की वजह से उन्हें 'हिटमेन' नाम मिला। युवराज सिंह ने रोहित को 'शाना' नाम दिया था, क्योंकि उन्हें लगता है कि रोहित बहुत चालाक है।
महेंद्र सिंह धोनी
इससे पहले, धोनी का उपनाम महे था, जो महेंद्र को छोटा कर बना था, लेकिन जब उन्हें प्रसिद्धि मिली तो लोग उन्हें माही कहने लगे। भ्रम से बचने के लिए वह अब माही को ही तरजीह देते हैं।
सौरव गांगुली
'दादा' के नाम से मशहूर सौरव को उनके माता-पिता ने 'महाराज' निकनेम दिया था। एलीगेंट स्ट्रोक खेलने की वजह से राहुल द्रविड़ उन्हें 'द गॉड ऑफ ऑफ साइड' कहते थे। पूर्व अंग्रेजी क्रिकेटर जेफ्री बायकॉट ने उन्हें 'द प्रिंस ऑफ कोलकाता' नाम दिया था।
शिखर धवन
शिखर धवन टीम के गब्बर' हैं! धवन टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए फिल्म 'शोले' के गब्बर के संवाद इस्तेमाल करते थे इसलिए उनका नाम 'गब्बर' रखा गया।
सुरेश रैना
रैना नहीं जानते कि उन्हें 'सोनू' निकनेम क्यों मिला। उन्हें बस यह याद है कि एक दिन घर पर खेलते समय, किसी ने उन्हें सोनू कहा था। तब से उनके करीबी उन्हें सोनू कहकर बुलाते हैं।
रवींद्र जडेजा यानी सर रवींद्र जडेजा
जडेजा को ये एलीट टाइटल कैसे मिला इसके पीछे एक मजेदार किस्सा है। किसी ने उनके विकिपीडिया खाते के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें एक फिलांथ्रोपिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता बता दिया, जिसके बाद से जडेजा हम सभी के लिए सर रवींद्र जडेजा बन गए। उन्हें जड़ भी कहा जाता है।
हरभजन सिंह
घर पर हरभजन का निकनेम सोनू है, लेकिन उनका ऑन-फील्ड नाम भज्जी पड़ गया। उनके आक्रामक खेल और इस तथ्य के कारण कि वह पगड़ी पहनते हैं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उन्हें टर्बनेटर कहना शुरू कर दिया।
अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों के निकनेम जानिए
VIRENDER SEHWAG - Viru or Multan of Sultan
RAHUL DRAVID - The Wall, Jammy
ANIL KUMBLE - The Jumbo
KAPIL DEV - The Haryana Hurricane
PARTHIV PATEL - Baccha
ASHISH NEHRA - Popat
IRFAN PATHAN - Guddu Tattu
VVS LAXMAN - Very Very Special
CHETESHWAR PURAJA - Chintu
Post a Comment