क्रिसमस दुनिया के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है जो बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर को यीशु मसीह की जयंती के मौके पर मनाया जाता है।
क्रिसमस कैसे मनाया जाता है?
इस दिन बहुत से लोग अपने घरों को सजाते हैं, परिवार या दोस्तों से मिलते हैं और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। इस दिन कुछ लोग या संस्थाएं गरीबों के लिए भोजन, आश्रय या धर्मर्थि परियोजनाओं की व्यवस्था करते हैं।
क्या 25 दिसंबर को सभी ईसाई क्रिसमस मनाते हैं?
सभी ईसाई एक ही दिन क्रिसमस नहीं मनाते हैं। रुस, यूक्रेन और रोमानिया जैसे रूढ़िवादी ईसाइयों की बड़ी आबादी वाले देशों में, क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है।
हर साल क्रिसमस मनाने वाला पहला देश
ग्रीनविच वेधशाला के अनुसार, न्यूजीलैंड ऐसा देश है जहां प्रत्येक दिन सूर्योदय सबसे पहले होता है। इसलिए, वे सबसे पहले क्रिसमस की सुबह का स्वागत करते हैं।
कितने देश क्रिसमस मनाते हैं?
150 से अधिक देश हर साल क्रिसमस मनाते हैं। रिपोर्टों के अनुसार तकरीबन पूरी दुनिया में तीन लोगों में से एक ये त्योहार मनाता है।
दुनिया में, दो द्वीप ऐसे हैं जिनका नाम 'क्रिसमस' है। इनमें से एक प्रशांत महासागर में और दूसरा हिंद महासागर में है।
PACIFIC OCEAN, INDIAN OCEAN
Did you know..?
क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग क्रिसमस ट्री, 278 फीट लंबा है, जो ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हैं