What is the new corona virus mutant strain?
कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन क्या है?
कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, जिसे यूके के वैज्ञानिकों ने "VUI - 202012/01" नाम दिया है, उसके "स्पाइक" प्रोटीन में एक आनुवंशिक परिवर्तन शामिल हैं, जिसे SARS-CoV-2 कोरोना वायरस मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए उपयोग करता है।
यह कितना संक्रामक है?
दिसंबर 2020 में कोरोना के जिस पहले वेरिएंट की जांच की गई थी, उसके मुकाबले VU-202012 नामक नया स्टेंट 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है।
यह वेरिएंट चिंता का कारण क्यों है?
तीन चीजें एक साथ आ रही हैं, जिसका मतलब है कि यह ध्यान आकर्षित कर रहा है:
- यह तेजी से वायरस के अन्य संस्करणों की जगह ले रहा है
- इसमें ऐसे म्यूटेशन हैं जो वायरस को प्रभावित करते हैं, जो महत्वपूर्ण है
- इन म्यूटेशनों में से कुछ को प्रयोगशाला में पहले ही दिखाया जा चुका है, कि इनकी कोशिकाओं को संक्रमित करने की क्षमता बढ़ गई है।
यह खतरनाक क्यों है?
ब्रिटेन में हाल के दिनों में नया वेरिएंट अधिक प्रभावी हो रहा है, अगर ये तेजी से फैला तो इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।
कब और कहां यह खोजा गया?
कोरोना वायरस के इस वेरिएंट को पहली बार सितंबर में यूनाइटेड किंगडम में पाया गया था। नवंबर में लंदन में लगभग एक चौथाई मामले इस नए वेरिएंट से जुड़े थे।
क्या नया वेरिएंट घातक है?
वर्तमान में, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह नया स्ट्रेन गंभीर बीमारी का कारण बनता है, लेकिन यह वायरस के मूल वेरिएंट की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है।
नया संक्रमण
ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, वायरस फैलाने वाले म्यूटेशन ने अब तक 50 लोकल अथॉरिटी एरियाज में 1,100 लोगों को संक्रमित किया है।
किन देशों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई ?
जिन देशों में नए स्ट्रेन की पुष्टि की गई है, वे हैं:
ब्रिटेन
डेनमार्क
ऑस्ट्रेलिया
नीदरलैंड
इटली
क्या यह स्ट्रेन भारत में
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पुष्टि की है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का भारत में अब तक कोई केस नहीं मिला है। हालांकि, 22 दिसंबर को यूके से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे 266 लोगों में से 5 कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इनमें कोरोना का वायरस का नया म्यूटेंट है या नहीं इसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
बहुत से देशों ने UK के लिए फ्लाइट सस्पेंड कर दी हैं
भारत, पाकिस्तान, पोलैंड, स्पेन, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, रूस, जॉर्डन और हांगकांग ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स स्थगित कर दी हैं। सऊदी अरब, कुवैत और ओमान ने अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
क्या वायरस के कई वेरिएंट बन गए हैं?
अप्रैल में, स्वीडन में शोधकर्ताओं ने वायरस में दो आनुवंशिक परिवर्तन पाये, जो इसे लगभग दो गुना अधिक संक्रामक बना चुके थे।
Post a Comment