Women's Health Problems & Their Solutions
दिल की बीमारी
हृदय रोग महिलाओं के लिए घातक है, जिनसे हर साल 3 में से 1 महिला की मौत हो जाती है। इसका अनुपात लगभग हर मिनट एक महिला का है। सीने में दर्द के अलावा, जबड़े में दर्द, कंधे में दर्द, मतली या सांस की तकलीफ भी इसके लक्षण हैं।
रोकथाम: संतुलित आहार और व्यायाम
स्तन कैंसर
स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है, जिससे 38 में से 1 की मौत हो जाती है। स्तन कैंसर में, स्तन के ऊतकों में कैंसर शुरू होता है। इसमें कैंसर कोशिकाएं एक ट्यूमर का निर्माण कर लेती हैं। त्वचा परिवर्तन, जैसे कि सूजन, लालिमा, या एक या दोनों स्तनों में डिफरेंस इसके लक्षण हैं।
रोकथाम: वेट मैनेजमेंट, हल्के प्रोटीन और वनस्पति तेल का इस्तेमाल
ऑटोइम्यून डिसीज
ऑटोइम्यून रोग डिसऑर्डर्स का एक समूह है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर पर हमला करती है और ऊतकों को नष्ट कर देती है या बदल देती हैं। इस श्रेणी में 80 से अधिक गंभीर पुरानी बीमारियां हैं, जिनमें ल्यूपस, मल्टीपल स्केलेरोसिस और टाइप -1 डायबिटीज शामिल हैं।
रोकथाम: इम्यून-बैलेंसिंग पोषक तत्व और सप्लीमेंट्स लें
ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें बेहद तेजी से हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है। यह महिलाओं के लिए एक प्रमुख मुद्दा है। 3 में से कम से कम 1 महिला और 50 से अधिक उम्र के पांच पुरुषों में से एक को कमजोर हड्डियों के कारण होने वाले फ्रैक्चर का सामना करना पड़ता है।
रोकथाम: पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-डी लें और नियमित रूप से व्यायाम करें
अल्जाइमर
अल्जाइमर रोग मानसिक विकृति है जो आम तौर पर मध्यम उम्र या बुढ़ापे में होती है। मस्तिष्क की क्षमता में कमी के कारण ये रोग होते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस बीमारी के चांस ज्यादा होते हैं।
रोकथाम: मानसिक उत्तेजना, स्ट्रेस मैनेजमेंट, उचित नींद
मानसिक स्वास्थ्य
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अवसाद और चिंता के लक्षण दिखाई देने की अधिक संभावना हैं। डिप्रेशन महिलाओं की सबसे आम मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं हर साल ज्यादा संख्या में अवसाद का शिकार होती हैं।
रोकथाम: व्यायाम करें, विश्राम के लिए समय निकाले
महिलाओं के स्वास्थ्य विकार के क्या कारण है?
महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विकार विभिन्न कारकों से होते हैं। व्यक्तिगत जीवन शैली, आनुवांशिकी, हार्मोनल असंतुलन, उम्र सभी चीजें इसकी वजह बन सकती हैं।
संकेत क्या है?
महिलाओं में हेल्थ डिसऑर्डर के अलग-अलग लक्षण होते हैं। यदि आपको वजन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन, बालों और त्वचा की अपीरियंस, मूड चेंज, नींद की आदतों में बदलाव दिखाई देता है, तो अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।
Post a Comment