4,000 साल पहले प्राचीन बेबीलोनियों द्वारा पहला नया साल मनाया गया था। रोम के सम्राट जूलियस सीजर ने पहली बार 1 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था
इथियोपिया का अपना कैलेंडर हैं, जिसमें साल में 13 महीने होते हैं, यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से सात साल पीछे है। मतलब, उनका वर्तमान वर्ष अभी भी 2013 हैं। वे 11 सितंबर को नए साल का जश्न मनाते हैं।
इंग्लैंड में आधिकारिक तौर पर 1751 अब तक का सबसे छोटा वर्ष है, जो केवल 25 मार्च से 31 दिसंबर तक चला। तब तक नया साल 25 मार्च को मनाया जाता था, न कि 1 जनवरी को। ब्रिटेन ने 1752 में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
जनवरी का नाम दो सिर वाले भगवान जानूस के नाम रखा गया है जो एक ही समय में आगे और पीछे, पुराने और नए साल को देख सकते हैं।
रूसी पहले 1 जनवरी को उसके बाद 14 जनवरी को, दो बार नव वर्ष मनाते हैं।
पैसिफिक आइसलैंड ऑफ टोंगा 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे (GMT) दुनिया में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाता है। बेकर्स द्वीप, जो मध्य प्रशांत महासागर में स्थित है, वो सबसे लेट 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे(GMT) नए साल का जश्न मनाता है।
वजन कम करना नए साल का सबसे आम संकल्प है।
31 दिसंबर और 1 जनवरी को अपराध में भी तेजी दिखती है। 1 जनवरी सबसे ज्यादा कार चोरी वाले दिनों में शुमार है।
दुनिया भर में नए साल के जश्न के दिन
Georgian New Year - January 1
Persian New Year - March
Songkran - April 13-16
Hindu New Year - March/April
Rosh Hashanah - September
Lunar New Year - January/February
Islamic New Year - August
Post a Comment