भारत आज अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। COVID-19 महामारी के कारण इस बार की परेड थोड़ी अलग रही। इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड की प्रमुख घटनाओं की सूची यहां दी गई है।
नया क्या है?
राफेल फाइटर जेट
इस साल रिपब्लिक-डे परेड में राफेल फाइटर जेट्स ने पहली बार भाग लिया है। जेट को फ्रांस से खरीदा गया था और सितंबर 2020 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।
पहली महिला फाइटर पायलट
बिहार के दरभंगा की 20 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ गणतंत्र दिवस 2021 की परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई है।
भावना भारतीय वायु सेना में भी शुरुआती महिला फाइटर पायलट में से एक हैं।
इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाली झाकी ने हिस्सा लिया। यह झांकी लेह जिले के थिकसे में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित प्रतिष्ठित थिकसी मठ को दर्शाती है, जो इस क्षेत्र के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है।
बांग्लादेश सशस्त्र बलों की 122 सैनिकों की एक टुकड़ी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की मुक्ति की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए इस वर्ष परेड में भाग लिया। फ्रांस (2015) और यूएई (2017) रिपब्लिक-डे मार्च में भाग लेने वाले पहले दो विदेशी देश हैं।
क्या मिसिंग है?
मुख्य अतिथि के बिना रिपब्लिक-डे परेड
कोविड -19 महामारी के कारण ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन के भारत नहीं आने पर 5 दशक में पहली बार रिपब्लिक डे परेड को मुख्य अतिथि के बिना मनाया गया। इससे पहले 1952, 1953 और 1966 में परेड के लिए मुख्य अतिथि नहीं थे,
यह पहली बार था, जब परेड छोटी थी। यह विजय चौक से शुरू हुई और लाल किले के बजाय नेशनल स्टेडियम पर समाप्त हुई, जो सामान्य 8.2 किमी के रास्ते के बजाय केवल 3.3 किमी को कवर करता है।
सेना या अर्धसैनिक बलों द्वारा किए जाने वाले ग्रेविटी-डिफाडंग मोटरसाइकिल स्टंट इस साल के रिपब्लिक डे परेड से गायब थे।
कोविड-19 मानदंडों के कारण 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को परेड में अनुमति नहीं दी गई है।
इस वर्ष, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 1,30,000 की पूर्व दर्शक संख्या के मुकाबले केवल 25,000 दर्शकों को अनुमति दी गई थी।
0 Comments