टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल मुंहासे से लेकर सोरायसिस तक की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन ये डेंड्रफ से छुटकारा पाने में भी मददगार है। अपने शैम्पू में एक या दो बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं और उन्हें सामान्य रूप से धोएं। फिर कुछ दिनों में फर्क देखें।
एपल साइडर विनेगर
एपल साइडर विनेगर को डेंड्रफ के इलाज के लिए सबसे बढ़िया प्राकृतिक उपचारों में से एक माना जाता है। एपल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अपने गीले बालों में इस मिश्रण को लागाएं, आराम से बालों की मालिश करें। 15 मिनट के लिए सूरखने के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।
मेहंदी बालों को मुलायम बनाने में मदद करती हैं। सबसे पहले मेहंदी को दही व थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। पेस्ट को 8 घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 2 घंटे तक सूखने दें और फिर बालों को धो लें।
नारियल तेल व नींबू का रस
नारियल का तेल बालों को पोषण देने के लिए फायदेमंद है। इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाने पर ये और भी लाभदायक बन जाता है। 2 बड़े चम्मच नारियल तेल को गरम करें, इसमें नींबू के रस को मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से बालों की मसॉज करें। इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर बालों को शैम्पू से धो लें।
एग योल्क
दही
सबसे पहले, अपने स्कैल्प सहित अपने बालों पर थोड़ा दही लगाएं। इसे एक घंटे तक सूखने दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। बालों पर लगाया जाने वाला दही डेंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए प्रभावी है।
संतरे के छिलके
संतरे के छिलके डैंड्रफ से छुटकारे के लिए उपायोगी है। संतरे के छिलकों को ग्राइंड कर पेस्ट बनाएं, इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लागाएं। 30 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद किसी एंटी-डेंड्रफ शैम्पू के साथ बालों को धो लें।
एग योल्क यानी अंडे का पीला भाग। इसमें पाए जाने वाला बायोटिन डेंड्रफ से छुटकारा दिलाने में बहुत मदद करता है। ये आपके बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों को स्वस्थ बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए अपने बालों व स्कैल्प को और फिर अपने बालों पर इसे लगाएं। इसके बाद, एक घंटे के लिए बालों को प्लास्टिक की थैली से ढक लें। सूखा रखें बाद में, शैम्पू से बालों को धो लें।
Post a Comment