-->
mTYgoJMQ53InD94w2dRs81hIq8419eY33tI9XefB
Bookmark

आखिर कौन हैं Mitendra Singh जिनको Congress ने सौंपी इतनी बड़ी जिम्मेदारी

  मध्य प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर आ रही है लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विक्रांत भूरिया जो मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह मितेंद्र सिंह को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है आपको बता दें कि मितेंद्र सिंह वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं, और वह एक राजनीतिक घराने से भी आते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

आखिर कौन हैं Mitendra Singh जिनको Congress ने सौंपी इतनी बड़ी जिम्मेदारी


मितेंद्र सिंह पहला ऐसा नाम है जो ग्वालियर चंबल संभाग से आता है और जिसे यूथ कांग्रेस में अध्यक्ष पद मिला है। यह इतिहास में पहली बार हुआ है मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्वालियर चंबल संभाग से किसी को मिला हो मितेंद्र सिंह आपको बता दें कि लॉ और बिजनेस स्टडी से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। अगर देखा जाए तो मितेंद्र सिंह राजनीतिक घराने से भले ही आते हो लेकिन वह बतौर मॉडल भी काम कर चुके हैं, और इसके साथ ही वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है। 

आपको यह भी बता दें कि राहुल गांधी शहडोल में आते हैं। शहडोल में वो एक जनसभा को संबोधित करते हैं और शहडोल जो है क्योंकि वो महाकौशल इलाके से आता है। महाकौशल का वो इलाका जो कि एक बड़ा ट्राइबल डोमिनेटेड इलाका है। उसके अगले ही दिन यह घटनाक्रम होता है सुबह-सुबह अचानक से जो यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और जो खुद आदिवासी समाज से आते हैं वो एक पत्र जारी करते हैं। यह पत्र उन्होंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को लिखा होता है जिस पत्र में उन्होंने वजह बताई होती है कि दरअसल उनके पिता लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। विक्रांत गुरिया खुद विधायक हैं और ऐसे में वो यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए वोह चाहते हैं कि यह जिम्मेदारी किसी और को दे दी जाए इस पत्र के जारी होने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस के जो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है बीवी श्रीनिवास वो मितेंद्र सिंह की नियुक्ति कर देते हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल मिलाकर देखा जाए तो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में यह एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। 

जहां पर यूथ कांग्रेस विक्रांत भूरिया के जो अध्यक्ष है। उन्हें हटा कर के अब नए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं मितेंद्र सिंह जो कि ग्वालियर से आते हैं। उनके पिता भी कांग्रेस के कद्दावर नेता है ग्वालियर चंबल इलाके से और माना जा रहा है कि अलग-अलग जो भूमिकाएं संगठन में यूथ कांग्रेस संगठन में मितेंद्र सिंह ने निभाई है। वो राजस्थान के प्रभारी रहे हैं हरियाणा चुनाव में उन्होंने काम किया है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने काम किया है। महाराष्ट्र में उन्होंने काम किया है। और अब उनके अनुभवों का लाभ मितेंद्र सिंह के अनुभवों का लाभ मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस को मिलने जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें