रोहित के धुरंधरों के आगे नहीं टिकी कार्तिक की सेना, MI से हारी KKR
IPL में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने KKR को 195 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में KKR की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी। KKR ये मैच 49 रनों से हार गया। MI की ओर से रोहित ने 80 रनों की धुआंधार कप्तानी पारी खेली। MI के फास्ट बॉलर बुमराह ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए KKR के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी, हालांकि उनका आखिरी ओवर थोड़ा महंगा गया।
रोहित शर्मा ने KKR के गेंदबाजों की तोड़ी कमर, MI ने बनाए 195 रन
IPL के 13वें सीजन का पांचवां मुकाबला KKR और MI के खिलाफ खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही और क्विंटन डी कॉक जल्दी आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद सूर्य कुमार यादव (47) और रोहित शर्मा (80) ने KKR के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। KKR को जीत के लिए 196 रन की जरुरत है।
IPL में 200 छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
मुंबई इंडियस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा महेंद्र सिंह धोनी, क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज कर चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 125 मैच में 326 छक्के जड़े हैं।
Post a Comment